March 7, 2026

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने किया श्री अग्रसेन गौ शाला का अवलोकन, मुक्त कंठ से की सराहना

कोरबा 21 अक्टूबर। अग्रवाल समाज कोरबा द्वारा कई प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में गौ सेवा के क्षेत्र में अग्रसेन गौशाला समिति कनबेरी अग्रवाल सभा द्वारा संचालित है, जहां निरंतर 600 गौ माता की सेवा की जाती है, जिसमें समय-समय पर पदाधिकारियों एवं समाज के अन्य सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जाती हैं। गौ शाला के संचालन में शासन प्रशासन के द्वारा भी मदद की जाती है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ राम सुंदर दास जी का आगमन हुआ। उन्होंने पूरी गौशाला का भ्रमण करके अवलोकन करते हुए यहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा साथ ही गौ सेवा क्षेत्रों में अग्रवाल बंधु सबसे अग्रणी है या मेरा अनुभव है। उन्होंने कहा आप के मंत्री जयसिंह अग्रवाल अग्रवाल होने के नाते इस सेवा के क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने समाज के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की और भविष्य में मदद करने की बात कही।

महंत जी के स्वागत के लिए गौशाला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव मोहन अग्रवाल कोषाध्यक्ष नवल अग्रवाल उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल आनंद अग्रवाल सदस्य रामअवतार अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल सचिव बजरंग अग्रवाल अग्रसेन कॉलेज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल विमल जाजोदिया पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word