April 15, 2026

छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी को साहित्य का राज्य अलंकरण

रायपुर 31 अक्टूबर। देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार, समीक्षक, संस्कृतिकर्मी, प्रशासनविद् और साहित्य अकादमी दिल्ली के सदस्य तथा छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी को वर्ष 2020 का पं सुंदरलाल शर्मा अलंकरण दिए जाने की घोषणा हुई है। साहित्य के क्षेत्र में यह छत्तीसगढ़ का सर्वोच्च सम्मान है।
राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर के दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में यह अलंकरण प्रदान करेंगे।
डॉ त्रिवेदी की छत्तीसगढ़ पर आधा दर्जन महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं और उनका वृहद काम छंद सम्राट जगन्नाथ प्रसाद भानु पर है। तीस से अधिक पुस्तकों के लेखक डॉ त्रिवेदी अस्सी साल की उम्र में भी साहित्य के लिए युवा की तरह सृजनरत हैं।
पिछले बारह बरस से छत्तीसगढ़ मित्र का संपादन कर रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word