October 5, 2024

कोरबा या कटघोरा विधानसभा सीट पर भाजपा से अग्रवाल समाज को मिल सकता है प्रतिनिधित्व

न्यूज एक्शन। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आने लगे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशी चयन के समीकरण बदलते जा रहे हैं। मौजूदा हालात में भाजपा से नया समीकरण बनने लगा है। कोरबा या कटघोरा विधानसभा सीट से भाजपा किसी एक पर अग्रवाल समाज को प्रतिनिधित्व दे सकती है। इस लिहाज से कटघोरा सीट पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन गर्ग एवं कोरबा सीट पर राजवीर अग्रवाल का नाम तेजी से उभर रहा है। अग्रवाल समाज के इन दोनों नेताओं को टिकट दिए जाने से जहां कोरबा में पार्टी के बीच मचा आपसी घमासान थम सकता है। वहीं राजवीर अग्रवाल पार्टी के लिए जिताऊ चेहरा साबित हो सकते हैं। राजवीर अग्रवाल निर्विवाद छवि वाले नेता हैं। अगर पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो भाजपा के बीच जो गुटबाजी जो चर्चाएं सुनने को मिलती है उस पर विराम लग सकता है। राजवीर अग्रवाल को टिकट दिए जाने से गुटबाजी से परे नेता एकजुट होकर कोरबा सीट जीतने जोर लगाएंगे। वैसे भी राजवीर अग्रवाल का परिवार जनसंघ से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्व. छोटे लाल अग्रवाल जनसंघ के समय से थे। जिन्होंने इमरजेंसी के समय भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। इसके अलावा बात की जाए कटघोरा सीट की तो पवन गर्ग भी पार्टी की नैय्या पार लगा सकते हैं। पवन गर्ग पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। संगठन को एकजुट कर सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में पवन गर्ग की पहचान रही है। अगर कटघोरा में पवन गर्ग पर पार्टी दांव लगाती है तो फिर एक बार फिर इस सीट पर कमल खिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Spread the word