February 28, 2026

छत्तीसगढ़: एक और किसान ने की खुदकुशी

राजनांदगांव 8 दिसम्बर। जिले के आसरा गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने आत्महत्या के ठीक एक दिन पहले ही अपने बेटे से कर्ज का जिक्र किया था। दूसरे दिन किसान की लाश फंदे से झूलते मिली। बावजूद इसके आत्महत्या के पीछे के मूल कारण को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

विलम्ब से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान मूलचंद यादव जिले के डोगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आसरा में रहता था। शनिवार को कच्चे मकान के एक कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word