April 11, 2026

एकलव्य विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों की मेरिट सूची 10 व 14 दिसंबर को होगी जारी

कोरबा 08 दिसंबर 2020. एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पात्र प्रतिनियुक्ति शासकीय कर्मचारियों की मेरिट सूची 10 और 14 दिसंबर को जारी की जायेगी। मेरिट सूची का अवलोकन सहायक आयुक्त कक्ष में दोपहर 12 बजे से किया जा सकेगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रतिनियुक्ति या अतिथि शिक्षक के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिला स्तर पर पीजीटी एवं टीजीटी के पात्र प्रतिनियुक्ति शासकीय कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की परीक्षण के उपरांत मेरिट सूची जारी की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन का अवलोकन किया जा सकता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word