April 12, 2026

धरमजीत सिंह होंगे भाजपा में शामिल? डॉ.रमन से भेंट के बाद तेज हुई चर्चा

बिलासपुर. एक दिवसीस प्रवास पर भूपेश सरकार के दो साल का लेखा जोखा बताने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान लोरमी विधायक और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष जोगी कांग्रेस नेता धरमजीत सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह से एकांत में बातचती की। सार्वजनिक रूप से धरमजीत सिंह ने सबके सामने गुलदस्ता भेंट कर रमन सिंह का स्वागत किया। उन्होने इसे सौजन्य मुलाकात बताया। लेकिन भाजपा समेत चारो तरफ चर्चा शुरू हो चुकी है कि धरमजीत सिंह जल्द ही भाजपा में प्रवेश करने वाले है। मरवाही चुनाव से लेकर आज छत्तीसगढ़ भवन तक लोरमी विधायक धरमजीत सिंह का भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की लगातार मुलाकात हो रही है। भाजपा खेमें में धरमजीत सिंह की रमन सिंह से मुलाकात को लेकर बड़ी सकारात्मक चर्चा भी सुनने को मिली।

कयास लगाया जा रहा है कि धरमजीत सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। नाम नहीं छापने की सूरत में भाजपा के ही एक बड़े नेता ने बताया कि धरमजीत सिंह की जल्द ही भाजपा में स्वागत की तैयारी भी चल रही है। वहीं कयास के बीच धरमजीत सिंह ने कहा कि डॉ.रमन सिंह प्रदेश के बड़े और सम्मानित नेता है। पन्द्रह साल तक प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। सम्मानित नेता से उनकी मुलाकात बिलकुल सौजन्य है। बिलासपुर आगमन के दौरान हमने सौजन्यता वश मुलाकात कर स्वागत किया है। पार्टी प्रवेश को लेकर ना तो चर्चा हुई है। और ना ही किसी तरह का प्रयास किया है। मुलाकात को लेकर भाजपा प्रवेश का कयास लगाना ठीक नहीं है। फिलहाल आगे की हम नहीं जानते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word