September 21, 2024

भाजपा कोरबा मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का सम्पन्न हुआ दूसरा दिन.. नेता व पदाधिकारी हुए शामिल

कोरबा 20 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा आज दिनांक 20/12 /2020 को दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के दुसरे दिन के सप्तम सत्र का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिती सदस्य विकास महतो द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष परविंदर सिह द्वारा विकास महतो जी का स्वागत किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुप अग्रवाल ने की। विकास महतो द्वारा 2014 के बाद भारत की राजनीति मे बदलाव/भाजपा एवं हमारा दायित्व के विषय मे उद्बोधन दिया गया।

अष्टम सत्र मे सुरेंद्र राठौर द्वारा हमारी कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना हमारी भूमिका के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया गया। इस सत्र की अध्यक्षता के डी वैष्णव के द्वारा की गई। नवम सत्र में जेपी चंद्रा जी के द्वारा व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। इस सत्र की अध्यक्षता मनोरमा शर्मा द्वारा की गई। इसके पश्चात नवीन पटेल जी के द्वारा उद्बोधन दिया गया। दशम सत्र में राजेंद्र अग्रवाल द्वारा सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प के विषय में उद्बोधन दिया गया।

इस सत्र की अध्यक्षता मनोज राठौर के द्वारा की गई एकादश सत्र मे मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ावन सिंह ने आज के भारत वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय में कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया गया। इस सत्र की अध्यक्षता अशोक मोदी जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन युगल केवर्त्य,राकेश अग्रवाल एवं वैभव शर्मा द्वारा की गई।

Spread the word