February 26, 2026

कोरबा : पोड़ीमार, तुलसीनगर और दर्री जोन में आज दोपहर 1 से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद

कोरबा। बारिश के बाद फीडरों की मरम्मत के लिए दोपहर 1 से चार बजे तक बिजली लाइन बंद करने का फरमान जारी किया है।

विद्युत वितरण कम्पनी से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 30 दिसम्बर को पोंडिमार जोन, तुलसी नगर व दर्री जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 33/11 उपकेंद्र की सप्लाई दोपहर बाद 1 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। लोगो को असुविधा न हो इसके लिए पहले से उपभक्तो को सूचना दी जाती है। आवश्यकतानुसार समय मे परिवर्तन भी हो सकता है। बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि बांगो जल संयंत्र से आज मॉक डील किया जाना है। इस वजह से पूरे कोरबा शहर,दर्री, कटघोरा के कुछ क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word