March 17, 2026

मुंगेली : भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नविन का 4 जनवरी को आगमन.. कार्यकर्ताओं के बीच बिताएंगे 9 घंटे

शुभांशु शुक्ला, मुंगेली

मुंगेली. भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एवं बिहार के विधायक नवीन नितिन का 4 जनवरी को मुंगेली आगमन हो रहा है। वे भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक लेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सह प्रभारी व विधायक नवीन नितिन जिला भाजपा कार्यालय में जिला व 9 मण्डलों की संगठनात्मक बैठक लेकर मार्गदर्शन देंगे। वे विभिन्न चरणों की बैठक लेते हुए 9 घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे।
पथरिया में पथरिया मण्डल की बैठक भी लेंगे। उनके आगमन की तैयारी में जिला भाजपा के पदाधिकारी गण लगे हुए । जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल व राजेंद्र शर्मा तथा सांसद अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले उनके आगमन की तैयारी पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word