April 11, 2026

फिटनेश का मिला इनाम, आई जी ने सराहा, दी नगद राशि

कोरबा 10 जनवरी। 48 किलो वजन घटाकर कोरबा पुलिस के ASI विभव तिवारी ने कीर्तिमान बनाया तो बिलासपुर आई जी रतनलाल दांगी द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

यातायात पुलिस विभाग कोरबा में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ विभव तिवारी को आई जी बिलासपुर रेंज रतनलाल डाँगी ने नगद राशि दो हजार से पुरस्कृत किया। एएसआई ने अपना 48 किलो वजन कम किया है। उनके इस फिटनेस से आईजी काफी प्रभावित हुए और विभागीय तौर पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।

शनिवार को विभव तिवारी की यह उपलब्धि कोरबा प्रवास पर आए आई जी रतनलाल डांगी की जानकारी में आई। फिटनेश को लेकर स्वयं सजग रहने वाले आई जी ने इस प्रयास की सराहना की और नगद पुरस्कार का निर्णय लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word