March 2, 2026

मतगणना से पहले बारिश के क्या हैं मायने, बूंदे किसकी बदलेगी किस्मत

न्यूज एक्शन। मतगणना से ठीक एक दिन पहले मौसम ने करवट बदली है। काली घटाओं के साथ बंूदाबांदी हो रही है। बारिश की यह बूंदे किसकी किस्मत बदलने का संकेत दे रही है इस पर चर्चा हो रही है। आज से 15 साल पहले वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले रात को भी ऐसी ही बारिश हुई थी। परिणाम आया था और सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस का सफाया हो गया था। इस बार भी बारिश हुई है। क्या यह एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का संकेत है? क्या इस बार भाजपा का सत्ता से सफाया होगा? या फिर वर्ष 2003 की तरह ही इस बार की मतगणना पूर्व की बारिश कांग्रेस के लिए फलदायी नहीं रहेगी? इस पर चर्चा करने वाले कम नहीं हैं। वैसे भी सोशल मीडिया में बारिश और मतगणना को लेकर चुटिले पोस्ट होने लगे हैं। ऐसे में बारिश और चुनावी परिणाम का कनेक्शन तो बनता है। बहरहाल कल ईव्हीएम में कैद जनादेश परिणाम के रूप में बाहर आ जाएगा। इसी के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार की मतगणना पूर्व की बारिश किसके हक में गिरी थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word