March 2, 2026

जकांछ का था भाजपा से मुकाबला

न्यूज एक्शन। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा, कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबले की संभावना थी। सभी ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन जीत कांग्रेस की झोली में ही गई है। इसी के साथ सत्ता परिवर्तन की लहर छ.ग. में बही है। भाजपा का 15 वर्षों से चला आ रहा विजय रथ रुक गया है, लेकिन जो परिणाम आए हैं उसकी उम्मीद शायद भाजपा को नहीं थी। पार्टी की दुर्दशा ऐसी हुई कि भाजपा के दिग्गज नेता तक चुनाव हार गए। ऐसे में अजीत जोगी की चुनाव से पहले की बात याद आ रही है। जिसमें वे कहा करते थे कि उनका मुकाबला भाजपा से है। परिणाम भी यही बता रहा है। सीटों के मुकाबले में भाजपा और जकांछ के बीच लड़ाई चलती रही। उनके सीटों में ज्यादा फर्क नहीं है। राजनीति के जानकार ऐसे ही अजीत जोगी को कुशल राजनीतिज्ञ नहीं मानते हैं। उनकी दूरदर्शिता ऐसी थी कि उन्होंने भाजपा की गत पहले से पहचान ली थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word