बनिया- गाड़ागोड़ा में हाथियों ने रौंदी अरहर की फसल

कोरबा 18 जनवरी। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान व केंदई रेंज में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन रेंजों में 30 की संख्या में हाथी मौजूद है, जिनमें से 22 हाथी केंदई रेंज के बेलबंधा पहाड़ में घूम रहे है। जबकि 8 हाथी पसान रेंज के बनिया व गाड़ा गोड़ा के आसपास विचरणरत हैं।

जानकारी के अनुसार पसान रेंज में विचरणरत हाथियों ने बीती रात भारी उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने बनिया व गाड़ागोड़ा गांव में पहुंच कर किसानों के खेतमें लगे अरहर की फसल को मटिया मेट कर दिया, जिससे संबंधित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दो गांव में किसानों के खेत में पहुंचकर अरहर की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला आज सुबह मौके पर पहुंचा और हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार किए जिसे कटघोरा डी एफ ओ को प्रेषित किया जाएगा। डी एफ ओ द्वारा प्रकरण स्वीकृति पश्चात पीड़ितों को वन विभाग की ओर से मुआवजा दी जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word