April 11, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र होगा 22 फरवरी से 26 मार्च तक

रायपुर 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय से इस विषय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान कुल 24 बैठकें होंगी, जिसमें इस वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री अपने कार्यकाल का तीसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार राज्य बजट का आकार 1.10 लाख करोड़ के करीब होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word