February 27, 2026

बिलासपुर में हुई चोरी का सोना कोरबा से बरामद, छोटी मछली को पुलिस ने पकड़ा, मगरमच्छ को छोड़ा

कोरबा 21 जनवरी। सिविल लाईल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी का सोना भी बरामद कर लिया है। लेकिन सोना खरीदने वाले सराफा व्यवसायी को छोड़ दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सिविल लाईन पुलिस थाना क्षेत्र में एक चोरी हुई थी। इस मामले में कोरबा में चोरी का सोना बेचने का सुराग पुलिस को मिला। वहां से एक टीम कोरबा आई और अनिल नामक कारीगर को पकड़ा गया। बताया जाता है कि अनिल ने चोरी का सोना खरीदकर यहां के एक सराफा व्यवसायी को बेचनें की जानकारी दी।

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने सराफा व्यवसायी से सोना जप्त किया। लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि कारीगर अनिल को गिरफ्तार कर अपने साथ बिलासपुर ले गयी। मामले की नगर में सरगर्म चर्चा है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word