March 23, 2026

कोरबा तहसीलदार सुरेश साहू सहित राजस्व अमले को लगा करोना का टीका

कोरबा 9 फरवरी। कोरोना संक्रामक बीमारी की रोकथाम और उससे बचाव के लिए कोरोना का टीकाकरण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कोरबा जिले में भी विभिन्न चरणों के तहत यह कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को कोरबा तहसील के राजस्व अमले का टीकाकरण हुआ।

इस दौरान कोरबा तहसीलदार सुरेश कुमार साहू सहित समस्त तहसील स्टाफ, राजस्व अधिकारी, पटवारियों एवं कर्मियों को जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष में कोरोना का टीका लगाया गया। तहसीलदार ने कहा कि यह वैक्सीनेशन कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है और इसे हर किसी को अपनी बारी आने पर लगवाना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word