March 2, 2026

शहर के नामी होटल में शुरू हो सकता है आर्केस्ट्रा!

न्यूज एक्शन। अगर आप आर्केस्ट्रा के दीवाने हैं, आर्केस्ट्रा देखने के लिए अगर आप महानगरों की दौड़ लगाते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगर सब ठीकठाक रहा तो आपको पावर सिटी कोरबा के एक बड़े होटल में आर्केस्ट्रा का मजा मिल सकता है। महानगरों के स्टार रेटिंग होटलों में आर्केस्ट्रा का खूब क्रेज है। महानगरों में अंग्रेजी संस्कृति से सरोबार ऐसे आर्केस्ट्रा मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। इसे आर्केस्ट्रा का के्रेज ही कहा जाएगा कि अब यह महानगरों से निकलकर छोटे-बड़े नगरोंं में भी फैलने लगा है। माना जा रहा है कि कोरबा में 1 अपै्रल से आर्केस्ट्रा शुरू होने के आसार हैं। शहर के एक नामी होटल में लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा शुरू हो सकता है। जिले के ऐसे बहुत लोग हैं जो आर्केस्ट्रा का मजा लेने महानगर पहुंचते हैं। ऐसे लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए आर्केस्ट्रा होटल में शुरू किए जाने की कवायद है। माना तो यह भी जा रहा है कि सब ठीक रहा तो सुरा की महफिल के बीच आर्केस्ट्रा में महानगरों की बालाएं भी अपने ठुमकों से मनोरंजन करती नजर आएंगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word