March 24, 2026

घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 9 मार्च। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला के घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में अकेली थी। उसी समय घर के पीछे बाड़ी तरफ से उसी मोहल्ले का रहने वाला श्याम चौहान नशे की हालत में प्रार्थिया के घर में घुस गया। प्रार्थीया का हाथ बाह पकड़कर अपशब्दों का प्रयोग कर छेड़खानी करने लगा। महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मौके से फ रार हो गया। बालको थाना में प्रार्थीया के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम बना कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्याम चौहान पिता प्रेम प्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी नेहरू नगर बालको जिला कोरबा का रहने वाला है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word