March 24, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान


कोरबा 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने ग्राम पंचायत अरदा में मितानिन प्रेरकों को प्रशस्ति पत्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

यादव ने कहा कि मातृ शक्तियों से ही दुनिया है इनके सेवा कार्य से ही विश्व प्रगति पथ पर है। राष्ट्र को गौरवशाली इतिहास मातृ शक्तियों से है। ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश डिक्सेना, रुक्मणी यादव एम टी कमलेश लहरे,पूर्णिमा महंत, बेबी कंवर,विजय लक्ष्मी तंवर, संगीता कंवर, कल्याणी जगत, तीज पटेल, देवकुमारी निषाद, अनिता यादव, सुनीता निर्मलकर, एस पी एस लीला पिल्ले,आशा, अशोक महंत, सहित बहुत बहुत से मातृ शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word