April 14, 2026

कलेक्टर की पहल का असरः किसानों ने केवल पांच दिनों में एक हजार 409 क्ंिव.जैविक खाद खरीदा

अब तक एक हजार 389 किसानों ने खरीदा दो हजार 265 क्ंिवटल जैविक खाद

कोरबा 10 मार्च। श्रीमती किरण कौशल कलेक्टर कोरबा की जिले के किसानों से जैविक खाद के प्रोत्साहन हेतु वार्ता करने की पहल का असर अब किसानों में जैविक खेती के प्रति बढ़ती रुचि के रुप में देखा जा रहा है। किसान वार्ता के बाद 05 दिनों में किसानों ने 1409 क्ंिवटल जैविक खाद की खरीदी करके रासायनिक खादों को अलविदा कह दिया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में बनने वाली विशुद्ध जैविक खाद का उपयोग करके पूर्णतः जैविक खेती करने के लिए 03 मार्च 2021 को जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर कोरबा ने श्री कुंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की मौजूदगी में जिले के प्रगतिशील किसानों से वार्ता की थी। उन्होने सर्वाधिक जैविक खाद खरीदने वाले किसानों को गोधन मित्र के रुप में सम्मानित किये जाने की बात कही थी।

इसका सीधा असर अब किसानों ने जैविक खेती के प्रति बढ़ती रुचि के रुप में देखा जा रहा है। जिले में अब तक 1389 किसानों ने गोठानों में बनाई गई शुद्ध जैविक खाद 2265 क्ंिवटल की खरीदी 27 आदिम जाति सहकारी सेवा समिति के माध्यम से की है। अब तक जनपद पंचायत कोरबा में 410 क्ंिवटल, कटघोरा में 349 क्ंिवटल, करतला में 261 क्ंिवटल, पोड़ी-उपरोड़ा में 511 क्ंवटल एवं पाली में 670 क्ंिवटल कुल 2265 क्ंिवटल जैविक खाद की खरीदी किसानों ने करके जैविक खेती करने का इरादा किया है।

गोधन मित्र बनने की ओर अग्रसर किसान – श्रीमती किरण कौशल कलेक्टर कोरबा के द्वारा सर्वाधिक जैविक खाद खरीदने वाले किसानों को गोधन मित्र बनाये जाने एवं जैविक खाद के होने वाले फायदों से प्रेरित होकर किसानों में गोधन कित बनने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हो गई है। अब तक किसान श्री अरविंद प्रताप सिंह ग्राम बोईदा पाली ने 36 क्ंिवटल जैविक खाद, श्री कन्हैया लाल कंवर ग्राम नोनबिर्रा ने 30 क्ंिवटल, श्री कार्तिकराम श्रोते चोढ़ा ने 27 क्ंिवटल एवं श्री विवेक कौशिक ग्राम लाफा 25 क्ंिवटल जैविक खाद की खरीदी करके गोधन मित्र बनने की ओर अग्रसर है। यह किसान अन्य किसान भाईयों को भी पूर्णताः जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word