March 22, 2026

RSS : छत्तीसगढ़ के रामदत्त चक्रधर को सह सरकार्यवाह चुना गया

रायपुर 21 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में बड़ा बदलाव हुआ है। संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के रामदत्त चक्रधर को सह सरकार्यवाह बनाया गया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबाले को सरकार्यवाह चुना गया। वह सुरेश भैय्याजी जोशी की जगह लेंगे। साथ ही राम माधव की भारतीय जनता पार्टी से संघ में वापसी हुई है।

रामदत्त चक्रधर सीएम भूपेश बघेल के पाटन क्षेत्र के सोनपुर गांव के हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक भी रहे हैं। वे एमपी-सीजी में भी क्षेत्र प्रचारक रहे। वे एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। फिलहाल वे झारखंड और बिहार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 1985 में राजनांदगांव के जिला प्रचारक रहे।

इसके बाद दुर्ग, रायपुर बिलासपुर में विभाग प्रचारक रहे। 2002 में छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक बने। फिर मध्यप्रदेश के प्रांत प्रचारक बने। फिर मध्यप्रदेश, बिहार में क्षेत्र प्रचारक के बाद सबसे बड़े सामाजिक संगठन के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह बन गए। बिहार के क्षेत्र प्रचारक थे। तब संपूर्ण बिहार प्रांत के अलावा अयोध्या प्रांत भी आता था।

1997-99 में चक्रधर और तत्कालीन पांत प्रचारक राजेंद्र की जोड़ी प्रसिद्ध थी। बताते हैं कि दोनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ में संघ की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव किया था। साइिकलों पर प्रचार करने वाले प्रचारकों को साइकिलों से उतारकर मोटर साइकिलें दिलवाई। कंप्यूटर-मोबाइल का जमाना आया तो संघ को उससे जोड़ा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word