February 4, 2026

छत्तीसगढ़: आज शाम तक 3530 कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर, 31 मार्च। राज्य में आज शाम 5.30 तक 3530 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1057 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक सात जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 101, बलौदाबाजार 76, बलरामपुर 20, बस्तर 90, बेमेतरा 111, बीजापुर 2, बिलासपुर 152, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 100, दुर्ग 711, गरियाबंद 38, जीपीएम 13, जांजगीर-चांपा 51, जशपुर 27, कबीरधाम 45, कांकेर 28, कोंडागांव 9, कोरबा 53, कोरिया 44, महासमुंद 126, मुंगेली 34, नारायणपुर 3, रायगढ़ 55, रायपुर 1057, राजनांदगांव 235, सुकमा 1, सूरजपुर 57, और सरगुजा 89 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word