February 26, 2026

टीवी एक्टर चोरी और चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया

सूरत 4 अप्रेल: चोरी और चेन स्नैचिंग के आरोप में टीवी सीरियलों में काम कर चुके एक्टर को एक और साथी सहित गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के वक्त खुद सूरत पुलिस को भी अंदेशा नहीं था कि जिन दो चोरों को उसने गिरफ्तार किया है, उसमें से कोई एक टीवी एक्टर भी निकलेगा.

पुलिस का कहना है कि एक्टर और उसका दोस्त बेटिंग और जुआ खेलने के आदी हो गए थे. वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. सूरत की रांदेर थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग में मास्टर हैं.

सूरत शहर में दोनों आरोपी कहीं भी किसी भी महिला को गहने पहने हुए अकेले देखते थे तो सीधा झपट्टा मारकर गहने छीन कर नौ-दो-ग्यारह हो जाते थे. पुलिस के हत्थे चढ़े उक्त दोनों आरोपियों में से एक का नाम वैभव जाधव है जबकि दूसरे का नाम मिराज कापड़ी है. वैभव जाधव के खिलाफ गुजरात के बाकि हिस्सों में भी चोरी और चेन स्नैचिंग के मामले पहले से दर्ज हैं जबकि मिराज कापड़ी वैभव का दोस्त है.

सूरत पुलिस के ए सी पी एस एम पटेल ने बताया कि मिराज कापड़ी मुंबई में कई टीवी सीरियल में काम कर चुका है लेकिन दोनों दोस्तों को सट्टा बेटिंग और जुआ खेलने की ऐसी लत लगी कि वो अर्थिक तंगी में आ गए थे. आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए दोनों ने यह रास्ता अपनाया. पुलिस ने इनके पास चोरी का सामान भी बरामद किया है.

ए सी पी एस एम पटेल ने बताया कि मिराज कापड़ी मुंबई में स्ट्रगलर एक्टर है और अलग-अलग टीवी सीरियलों में काम कर चुका है. दोनों आरोपी पढ़े-लिखे हैं. इनमें से वैभव जाधव के खिलाफ वेरावल, राजकोट, अहमदाबाद और केसोद में अलग-अलग 12 मामले दर्ज हैं. इनमें ज्यादातर मामले चैन स्नैचिंग और चोरी के हैं.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word