February 26, 2026

बीजापुर नक्सली हमले के शहीद जवानों में जांजगीर चांपा का लाल भी शामिल

जांजगीर 4 अप्रेल। बीजापुर नक्सल हमले में 22 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज ग्राम पिहरीद ( चांपा जांजगीर) भी शामिल हैं, इस बात कीजानकारी लगते ही जांजगीर चांपा में शोक की लहर व्याप्त हो गई.सूचना के अनुसार जो जवान शहीद हुए हैं उनमें शहीद उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज- पिहरीद (जांजगीर-चांपा), प्रधान आरक्षक रमेश कुमार जुर्री- पण्डरीपानी (कांकेर), प्रधान आरक्षक नारायण सोढ़ी- पुन्नुर आवापल्ली(बीजापुर), आरक्षक रमेश कोरसा- बरदेला, जांगला (बीजापुर), आरक्षक सुभाष नायक-बासागुड़ा (बीजापुर), सहायक आरक्षक किशोर एन्ड्रीक-चेरपाल (बीजापुर), सहायक आरक्षक सनकुराम सोढ़ी-पेदपाल (बीजापुर), सहायक आरक्षक भोसाराम करटामी-एकेली, नेलसनार (बीजापुर), बबलू रवा- कोबरा बटालियन असम शामिल है। इनके अलावा घटना स्थल में पड़े जवानों की शिनाख्ती की जा रही है।

ग्राउंड जीरो से आ रही रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ मेंं लगभग 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। शाहिद जवानों के शव टेकुलगुड़ा इलाके में आधा किलोमीटर तक फैले मीलेे हैं। बता दे के बीजापुर के तर्रेम इलाके में कल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमे कल रात तक 7 जवानों के शहीद होने की खबर आई थी व 21 जवान लापता थे। ग्राउंड जीरो से आ रही रिपोर्ट अनुसार शहीद जवानों की संख्या 22 पहुँच गयी है। एसटीएफ की बैकअप फोर्स मौके पर पहुँच गई है। शवों को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि जवानों को करीब से गोली मारी गयी है व मारने के बाद हथियारों को लूट लिया गया है। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक 22 जवानों के शव बरामद हो चुके हैं। शहीदों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की खबर है। जानकारी अनुसार करीब 600 नक्सली हमले में शामिल थे। नक्सलियों द्वारा चार ट्रैक्टरों में अपने साथियों के शव भरकर ले जाने की खबर है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word