March 17, 2026

163 रु. में एक किलो खाने के लिए घोंघा खरीदा, पकाने से पहले करोड़पति बनी गरीब महिला

||न्यूज जरा हटके||

थाईलैंड 4 अप्रेल: कहते हैं ना कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ थाईलैंड में रहने वाली एक महिला के साथ। लेकिन इसकी किस्मत छप्पर फाड़ कर नहीं, बल्कि घोंघे के पेट से बदली। ये महिला देखते ही देखते वायरल हो गई। महिला का नाम Kodchakorn Tantiwiwatkul बताया जा रहा है। गरीबी से लड़ती इस महिला की किस्मत ऐसी पलटी कि आज ये करोड़पति बन चुकी है.
वेबसाइट मिरर ने इस महिला की किस्मत की दास्तां शेयर की। गरीबी की मार झेल रही Kodchakorn की किस्मत एक घोंघे ने बदल दी। महिला अपने घर पर पकाने के लिए एक किलो घोंघा लाई थी। थाईलैंड की मुद्रा में उसने इसके लिए 70 भाट यानी 163 रुपए खर्च किये थे। लेकिन इसी में से एक घोंघे ने उसकी किस्मत बदल दी।

*घोंघे के पेट से निकला मोती*
खाने के लिए खरीद कर लाए घोंघे को पकाने से पहले महिला उसकी सफाई कर रही थी। वो सभी के पेट को काटकर उसकी गंदगी निकाल रही थी। अचानक उसे एक घोंघे के पेट से मोती मिली। पहले  तो Kodchakorn ने उसे मामूली पत्थर  समझा लेकिन बाद में पता चला कि वो एक दुर्लभ मोती है। घोंघे के पेट से महिला को 1.5 सेंटीमीटर का ऑरेंज मेलो पर्ल मिला।

*2 करोड़ पहुंची कीमत*
जब घोंघे के पेट से मिली इस मोती की खबर फैली तो कई कारोबारी उसे खरीदने को सामने आए। 30 जनवरी को मिली इस मोती की कीमत सबसे पहले एक कारोबारी ने 21 लाख लगाई। इसके बाद थाईलैंड के ही एक और कारोबारी ने इसकी कीमत 88 लाख लगा दी। हद तो तब हो गई जब चीन के एक शख्स ने मोती के बदले 2 करोड़ चुकाने की बात कही।

*अभी और बढ़ेगी कीमत*
जब चीन के कारोबारी ने मोती के बदले दो करोड़ देने की बात कही तब सबको लगा कि महिला इसे बेच देगी। लेकिन अब महिला ने कहा कि उसे लगता है कि मोती के बदले उसे और पैसे मिलेंगे। ऐसे में अभी वो और ऊँची कीमत का इन्तजार कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word