February 26, 2026

बाँदा जेल में आम बंदियों की तरह रहेगा बाहुबली मुख्तारअंसारी

लखनऊ 7 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बताया कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल पहुंच चुका है। जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि मुख्तार अंसारी पहले भी बांदा जेल में रहा है। सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। इस तरह के बंदियों, गैंगवार के अपराधियों को अलग बैरक में रखा जाता है। इसलिए मुख्तार को बाकी सब से अलग रखा है।

नियमों के विपरीत कोई सुविधा न दी जाए

मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि मुख्तार को जेल मैनुअल के हिसाब से रहना होगा।बांदा जेल में सभी कैदियों की समीक्षा, निगरानी की जा रही है।मुख्तार को अगर पहले जैसी सुविधा होती तो पंजाब से यहां आने में आनाकानी न करता। यूपी में अब कानून का राज है। जेल सुप्रिटेंडेंट,जेलर समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश है कि नियमों के विपरीत कोई सुविधा न दी जाए। अन्य कैदियों की तरह मुख्तार भी एक बंदी है।

परिजनों को मिलने नहीं दिया जाएगा
गौरतलब है कि- करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल लाया गया है।अंसारी को जेल की अलग बैरक में रखा गया है। जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से मुख्तार के परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word