March 17, 2026

KORBA CORONA UPDATE : जिले में आज 724 कोरोना संक्रमित, 7 की मौत

कोरबा 13 अप्रैल। कोरबा शहर में 265, कोरबा ग्रामीण में 47 कटघोरा शहर में 130, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 119, करतला में 74, पाली में 66, पौड़ी उपरोडा में 23 संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमे 391 पुरुष व 333 महिलाएं शामिल हैं।

चौबीस घंटो में कोरबा जिले के सात कोरोना मरीज़ों का निधन

मृतकों में पाँच पुरुष और दो महिलायें। ईएसआईसी कोविड अस्पताल में पाँच, सीआईपीईटी कोविड सेंटर में एक और जीवन आशा अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा।
एसईसीएल मूढ़ापार इलाक़े की एक महिला,दीपका नगर पालिका वार्ड एक की एक महिला सहित सर्वमंगला नगर, झाबर,शारदाविहार और दर्री इलाक़े के पाँच पुरुष आज कोविड संक्रमण के आगे ज़िंदगी की जंग हार गए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word