February 26, 2026

पुलिस विभाग में जम्बो सर्जरी, 57 हुए इधर से उधर


कोरबा। पुलिस कप्तान जितेन्द्र सिंह मीणा ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित 57 अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया है। जम्बो सर्जरी में चार सहायक उप निरीक्षक सहित 23 आरक्षक प्रभावित हुए हैं। जारी तबादला आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक अफसर खान को कटघोरा से पुलिस सहायता केन्द्र जटगा, अशोक खाण्डेकर को दीपका से थाना करतला, रहसलाल डहरिया को पुलिस सहायता केन्द्र जटगा से यथावत रक्षित केन्द्र कोरबा में तथा सहायक निरीक्षक सुदामा पाटले को पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर से कटघोरा स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार मिश्रा को एसडीओपी कार्यालय कटघोरा से रक्षित केन्द्र कोरबा, अशोक कुमार पाण्डेय को कंट्रोल रूम कोरबा से दर्री, बेनेदित्ता बेग को रामपुर से अजाक थाना, रामनारायण रात्रे को यातायात से कुसमुंडा, प्रवीण नरडे को यातायात से पाली, अनिल खाण्डे को बांकीमोंगरा से अजाक थाना, संतोष सिंह को बालको से कुसमुंडा, टंकेश्वर प्रसाद यादव को बालको से मानिकपुर, जवाहर सिंह राज को करतला से लेमरू, चक्रधर सिंह राठौर को कोतवाली से बांकीमोंगरा, लक्ष्मीनारायण भास्कर को कोतवाली से करतला, माखनलाल पात्रे को कुसमुंडा से कोतवाली, बालेश्वरराम भगत को कुसमुंडा से लाइन, मस्तराम कश्यप को कटघोरा से यातायात, संजय यादव को पाली से लाइन, लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को पाली से लाइन, विजय कुमार कुर्रे को पसान से रामपुर, शेख रफीक को पसान से लाइन, नंदराम साहू को उरगा से पसान, योगेश कुमार रात्रे को दर्री से पसान, जागेन्द्र प्रसाद लहरे को दर्री से उरगा, गीता तिर्की को अजाक से रामपुर, भीमसेन यादव को अजाक से लाइन, शेरफीन लकरा को अजाक से लाइन, विरेन्द्र भगत को लेमरू से बालको, सुखलाल सिदार को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रीडर से बालको, मोतीलाल पोर्ते को मोरगा से श्यांग, अनिल सिंह तोमर को रजगामार से पसान, अश्वनी कुमार निरंकारी को सीएसपी कार्यालय से पाली, शिव कुमार पाण्डेय को नगर पुलिस अधीक्षक दर्री से रक्षित केन्द्र कोरबा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। पुलिस कप्तान ने समस्त स्थानांतरित अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने आदेशित किया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word