March 28, 2026

विभिन्न जोनों में लाकडाउन उल्लंघन करने वालों पर लगाया गया 7400 रूपये का अर्थदण्ड

लाकडाउन उल्लंघन पर निगम की कार्यवाही लगातार जारी

कोरबा 18 अप्रैल। लाकडाउन के उल्लंघन पर नगर निगम कोरबा द्वारा कड़ी नजर रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज निगम के कोरबा, दर्री, बालको, सर्वमंगला व रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत लाकडाउन उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम अमले ने 7400 रूपये का अर्थदण्ड लगाया तथा उन्हें लाकडाउन का पालन करने के लिए कड़ी हिदायत दी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल द्वारा 12 अप्रैल से लाकडाउन प्रभावशील कर दिया गया है तथा लाकडाउन का कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त श्री एस.जयवर्धन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के मैदानी अमले द्वारा अपने-अपने जोन में सतर्क नजर रखी जा रही है तथा जहां कही भी लाकडाउन का उल्लंघन करते पाया जा रहा है, वहां पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम अमले द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज विभिन्न जोनों में कार्यवाही करते हुए 7400 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जोनांतर्गत 2000 रूपये, दर्री जोन में 3000 रूपये, रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 400 रूपये, बालको जोनांतर्गत 1000 रूपये, सर्वमंगला जोन में 1000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word