March 18, 2026

वार्ड क्र. 13 में किया जा रहा था अतिक्रमण, निगम अमले ने तोड़ा

कोरबा 20 अप्रेल। लाकडाउन का फायदा उठाकर वार्ड क्र. 13 बीच बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा दीवाल उठाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे आज निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़ दिया तथा कड़ी हिदायत दी कि वे अतिक्रमण से बाज आयें, यदि पुनः उनके द्वारा लाकडाउन का फायदा उठाकर अतिक्रमण किया जाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना संकट के इस दौर में भी अतिक्रमणकारी बेजा कब्जा व अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं तथा उनके द्वारा अतिक्रमण की कोशिशे की जा रही है किन्तु निगम का अमला इस दिशा में सजग है तथा वह अतिक्रमण पर निरंतर नजर रखते हुए जहां कहीं भी अतिक्रमण की जानकारी मिलती है, तुरंत अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 13 बीच बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे निगम अमले द्वारा तोड़ दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word