February 26, 2026

कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर भाजपा कोरबा मंडल ने भूपेश सरकार को बताया नाकाम.. दिया धरना

पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी हुए शामिल

कोरबा 24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि, प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस महामारी से निपटने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है । लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े अब डराने लगे है । एक ओर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट मे यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वही दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल मे बिस्तर और ऑक्सीजन, जांच किट की कमी, जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसी ही अनेकों राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता दिनाँक 24 अप्रैल 2021 (शनिवार), दोपहर 2.00 बजे से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हाथों में तख्ती लेकर अपने घरों के दरवाजे पर धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोरबा नगर मंडल द्वारा भी घर के सामने धरना प्रदर्शन का आह्वाहन किया गया था। इस धरना प्रदर्शन मे पुर्व महापौर जोगेश लांबा,पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी और मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह ने घर के बाहर धरना दिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word