February 26, 2026

झारखंड से MP के सागर जा रहे ऑक्सीजन टैंकर की UP में लूट, GRP के जवानों पर लूट का आरोप

भोपाल। झारखंड के बोकारो से आ रही ऑक्सीजन टैंकर की उत्तर प्रदेश में लूट कर ली गई है, यह ऑक्सीजन सागर जिले के लिए लाई जा रही थी। यूपी में टैंकर लूटकर यूपी की जीआरपी कब्जा करके झांसी ले जा रहे हैं, आरोप है कि टैंकर के अंदर जबरन जीआरपी के दो जवान बैठे हैं।

इधर सागर डिवीजन के कमिश्नर का यूपी के अफसरों से चर्चा जारी है, मामले पर हाई लेवल मीटिंग की जा रही है, चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह लगातार सेंट्रल कमेटी से चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है, बताया जा रहा है कि इस टैंकर को वाराणसी में कैप्चर कर लिया गया है, जिसे झांसी ले जाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन की टैंकर की लूट पर पहले से ही आदेश जारी किया हुआ है कि इसकी लूट पर सीधे फांसी की सजा दी जाएगी लेकिन यूपी में इस बात का भी खौफ नहीं है और जीआरपी द्वारा ही टैंकर की लूट कर ली गई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word