February 26, 2026

कोरबा में आज मिले 502 कोरोना संक्रमित, 6 की मौत

कोरबा 11 मई। कोरबा जिले में आज 502 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 288 पुरुष और 214 महिलाएँ हैं। आज करतला में 66, कटघोरा ग्रामीण में 14, कटघोरा शहर में 102, कोरबा ग्रामीण में 59, कोरबा शहर में 183, पाली में 40 व पोड़ी उपरोड़ा में 38 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के छह कोरोना संक्रमितो का निधन

आज जिले के 6 कोरोना संक्रमितों का निधन हो गया। मृतकों में साठ वर्ष से अधिक उम्र का एक बुजुर्ग शामिल है। आज कोरोना से मरने वालों में एक महिला और पाँच पुरुष मरीज़ हैं। आज ईएसआईसी अस्पताल और एनकेएच में एक- एक, बालाजी कोविड अस्पताल में तीन और स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में ईलाज़ के दौरान एक कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word