February 27, 2026

कोरबा 15 मई। कोरबा जिले में आज 360 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज मिले संक्रमितों में 219 पुरुष और 141 महिलाएँ हैं। आज करतला में 37, कटघोरा ग्रामीण में 16, कटघोरा शहर में 70, कोरबा ग्रामीण में 18, कोरबा शहर में 115, पाली में 72 व पोड़ी उपरोड़ा में 32 संक्रमितों की पहचान हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में जिले के छह कोरोना संक्रमितो का निधन

आज कोरबा जिले के 6 कोरोना मरीजों का निधन हो गया। मृतकों में साठ वर्ष से अधिक उम्र के दो बुजुर्ग शामिल हैंं। आज कोरोना से मरने वालों में छह पुरुष मरीज़ हैं। आज स्याहमूडी कोविड हॉस्पिटल में चार, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में दो कोविड मरीज़ का आकस्मिक निधन हो गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word