टूलकिट मामले में भाजपा नेताओं पर हुई FIR के विरोध में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने दिया धरना

कोरबा 21 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 मई 2021 को दिन शुक्रवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय संबित पात्रा जी व भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी के खिलाफ की गई FIR एवं ‘टूल किट’ की सहायता से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,मण्डल अध्यक्ष कोसाबाड़ी अजय विश्वकर्मा,शिव जायसवाल,अनिल वस्त्रकार,राजेश राठौर,बजरंग सुरेन्द्र,अनुराग सिंह ठाकुर,चंदन सिंह सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं पर बेबुनियाद किये गए FIR व टूल किट मामले का विरोध किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word