March 21, 2026

केंद्र सरकार के 07 वर्ष पूरे, बांटे गए सेनेटाइजर व मास्क

कोरबा 1 जून। बालकोनगर में केंद्र सरकार के 07 वर्ष पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं साथियों के साथ सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया गया। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहां की 7 वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा कम से कम 70 उपलब्धियां देशवासियों को समर्पित की गई हैं जबकि भ्रष्टाचार के एक भी आरोप सरकार के ऊपर नहीं है इसके पूर्व कांग्रेस की सरकार में इसके उल्टा होता था एक भी उपलब्धि नहीं और 70 भ्रष्टाचार के आरोप उनके पास सिद्ध होते थे।

उक्त कार्यक्रम के दौरान सुमित तिवारी मंडल महामंत्री, भाजपा, बालको सुरेश शर्मा अधिवक्ता एवं जिला महामंत्री नमो जयनंद राठोर मंडल अध्यक्ष नमो तुलसी विश्वकर्मा अधिवक्ता लखनलाल चंद्रा शक्ति केंद्र अध्यक्ष, भुवनेश्वरी चंद्रा मंडल मंत्री, रामशरण शर्मा, ओम पटेल, श्रीमती जानकी सोनवानी मंडल मंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word