March 17, 2026

मुख्यमंत्री बघेल इस बार लोकवाणी में ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ पर करेंगे चर्चा

लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को

कोरबा 04 जून 2021. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस बार लोकवाणी में ’’राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार’’ विषय पर प्रदेश वासियों से चर्चा करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक होगा।
लोकवाणी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए जनता के विचार आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश वासियों द्वारा अपने विचार सवाल को अपनी आवाज में व्हाट्सएप में एक से डेढ़. मिनट की अवधि में रिकार्ड कर व्हाट्सएप नंबर 62320-07038 पर प्रेषित किया जा सकता है। रिकार्डेड आवाज चार जून को किसी भी समय तथा पांच जून को दोपहर 02 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word