March 20, 2026

संकल्प महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, रेखा श्रीवास अध्यक्ष एवं निहारिका शर्मा सचिव चुनीं गईं

कोरबा 10 जून। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में संकल्प महिला मंडल की वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इसमें अध्यक्ष रेखा श्रीवास एवं उपाध्यक्ष सोनिया बघेल, सीमा नायक, वंदना कोले, अनीता श्रीवास्तव, निहारिका शर्मा, प्रियंका पाटले और अर्चना डोंगरे बनाई गईं हैं।

नवगठित कार्यकारिणी को मुख्य अभियंता आरके श्रीवास ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसके अलावा सचिव के पद पर निहारिका शर्मा, अतिरिक्त सचिव कविता पंड्या, कोषाध्यक्ष प्रवीणा बापट, खेल सचिव नेहा किलेदार व स्मिता करकरे, सांस्कृतिक सचिव सोमा कुंडू व कृष्णा साहू चुनीं गईं हैं।

कोविड 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पिछले वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों के शपथग्रहण को ऑनलाइन प्लेटफार्म जूम पर लाइव दिखाया गया। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। अध्यक्ष रेखा श्रीवास की उपस्थिति में पदोन्नति के बाद स्थानांतरित हुए निवर्तमान उपाध्यक्ष सपना लहरी और ममता टिकरिहा को संकल्प महिला मंडल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. सीमा तिवारी, सरिता राठौर, प्रतिभा अग्रवाल, सूर्यकांता कश्यप, मुस्कान तिवारी, संगीता जैन और स्वाति सोनी समेत महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word