February 26, 2026

नूर ऑटो एजेंसी ने बरपाली के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक फिरतराम बिंझवार का किया सम्मान

कोरबा 27 जून। ग्राम बरपाली भाटापारा के मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले, 25 वर्ष की उम्र में ही अपनी कड़ी मेहनत व लगन से ग्राम बरपाली और बिंझवार समाज का नाम रौशन करने वाले सहायक प्राध्यापक श्री फिरत राम बिंझवार का आज नूर ऑटो एजेंसी सरगबुंदिया बरपाली द्वारा पुष्प गुच्छ औऱ हीरो की डायरी पेन सप्रेम भेंट देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया।
इसके पूर्व श्री बिंझवार शासकीय महाविद्यालय मदनलाल शुक्ला सीपत में अतिथि शिक्षक थे। राजनीति विज्ञान में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है श्री बिंझवार भी हीरो कंपनी नूर ऑटो एजेंसी के ग्राहक हैं औऱ इनके पास हीरो एच एफ डीलक्स बाइक भी है।
नूर ऑटो एजेंसी हमेशा ही शिक्षा को बढ़ावा देता आया है औऱ भविष्य में भी देता रहेगा। श्री बिंझवार के सम्मान के लिए बरपाली की सरपंच श्रीमती सुमित्रा बिंझवार जी नूर ऑटो के मैनेजर योगेंद्र कुर्रे जी, भुनेश्वर साहू जी, अमन बरेठ जी, श्रीमती मंगली बिंझवार जी सुन्दरलाल बिंझवार जी एवं बिंझवार परिवार व गाँव के अन्य नागरिक उपस्थित थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word