March 18, 2026

छत्तीसगढ़: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ज़मीन पर बैठकर शुरु कर दिया कामकाज

रायपुर 28 जून। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सियाराम साहू ने कक्ष और विकल्प के तौर पर मिले कक्ष के व्यवस्थित ना होने पर पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय के प्रांगण में ज़मीन पर बैठकर कामकाज शुरु कर दिया है।
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष पद को लेकर मामला हाईकोर्ट तक गया जहां से सियाराम साहू को आयोग का अध्यक्ष माना गया, लेकिन जब सियाराम साहू प्रभार ग्रहण करने आए तो अध्यक्ष का कक्ष में तालाबंदी थी, नतीजतन उन्हें बगल के कक्ष में प्रभार दिलाया गया। लेकिन गतिरोध जारी रहा और फिर सियाराम साहू को राज्यपाल तक जाकर गुहार लगानी पड़ी।

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सियाराम साहू ने कहा “मुझे हाईकोर्ट से न्याय मिला है, और मिले निर्देशों के अनुरुप मैं कार्यभार ग्रहण करने जब आया तो अध्यक्ष का कक्ष तालाबंद था, जो वैकल्पिक कक्ष था उसमें पंखा तक काम नहीं करता, तो मैं अब यही कार्यालय के प्रांगण में बैठ कर काम करुंगा.. यही मेरा सत्याग्रह भी है।”

1210
Ranjan Prasad

Spread the word