February 27, 2026

सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन घोषित किये गये लायन डा.नागेंद्र शर्मा

कोरबा 29 जून। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2020-21 की रीजन 1 की रीजन कॉन्फ्रेंस अर्चिता में डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के जोन वन के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन के अवार्ड से किया सम्मानित रीजन चेयरपर्सन लायन अजय धनोंदीया ने। विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2020-21 की रीजन 1 की रीजन कॉन्फ्रेंस अर्चिता का आयोजन 27 जून 2021 रविवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल के लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के गवर्नर लायन जयप्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवम रीजन चेयरपर्सन लायन अजय धनोंदिया की अध्यक्षता में होटल दीनदयाल ;पीली कोठीद्ध में सम्पन्न हुई ।

जिसमे लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के रीजन 1 के रीजन चेयरपर्सन लायन अजय धनोंदिया ने डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के जोन वन के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन के अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के तहत जोन वन के अंतर्गत आने वाले क्लबों लायंस क्लब ऑफ कोरबा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, लायंस क्लब बॉलको नगर एवम लायंस क्लब कोरबा उत्कर्ष को भी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में किये गये सेवा कार्यों के लिये विभिन्न कैटेगिरी के अवार्ड देकर रीजन 5 के रीजन चैयरमेन लायन अजय धनोंदिया ने सम्मानित किया। इस रीजन कॉन्फ्रेंस अर्चिता में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के गवर्नर लायन जयप्रकाश अग्रवाल, रीजन 1 के रीजन चेयरपर्सन लायन अजय धनोंदिया, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन लायन एम डी माखीजा, लायन राजेन्द्र तिवारी, लायन बसंत मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट ट्रेसरार लायन राजकुमार अग्रवाल उत्सव डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी द्वय लायन कामायनी दुबे तथा लायन राजकुमार अग्रवाल श्वेता डिस्ट्रिक्ट जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन पवन शर्मा के अलावा लायन सत्येंद्र वासन, लायन मीना सिंह, लायन संगीता सक्सेना, लायन लड्डन खान, लायन कैलाश अग्रवाल, लायन विक्रम अग्रवाल, लायन सरोज सुनालिया, लायन रिचा अग्रवाल, तथा बड़ी संख्या में विभिन लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word