March 20, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन, चट्टान गिरने से मजदूर की मौत

कोरबा 5 जुलाई। मानिकपुर के डंपिंग क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन कर ट्रैक्टर में लोडिंग के दौरान चट्टान धंसकने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं साथी बाल-बाल बच गए। शहर में खनिज विभाग के उड़नदस्ता की लापरवाही के कारण अवैध रूप से रेत, मुरूम और मिट्टी का उत्खनन व परिवहन जारी है। शनिवार को मानिकपुर के डंपिंग क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन के दौरान एक मजदूर की मौत हुई है। मृत मजदूर मानिकपुर बस्ती निवासी राम सिंह उरांव 35 है। जो ट्रैक्टर मालिक घनश्याम के कहने पर पिछले कुछ दिनों से अन्य मजदूरों के साथ डंपिंग एरिया से मिट्टी उत्खनन कर लोडिंग करने का कार्य कर रहा था। शनिवार सुबह जब वह मिट्टी उत्खनन में जुटा था तब ऊपर से चट्टान गिरने से वह दब गया। जिससे वह गंभीर हो गया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word