March 17, 2026

प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया भाजपा ने

कोरबा 6 जुलाई। पर्यावरण से संबंधित खतरों को देखते हुए हर तरफ विशेष प्रयास किये जाने पर एनजीटी का जोर बना हुआ है। हाल में ही एक बार फिर से 51 माइक्रोग्राम से कम के प्लास्टिक बैग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। व्यवसायियों के साथ-साथ आम लोगों को इस बारे में सचेत किया जा रहा है। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने आज बुधवारी बाजार इलाके में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के साथ लोगों को समझाईश दी। बताया गया कि पर्यावरण की बेहतरी होना जनजीवन के लिए जरूरी है। इसलिए प्लास्टिक के उपयोग से बचा जाए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word