September 20, 2024

मंहगाई: लकड़ी जलाकर खाना पकाया और बैलगाड़ी में बैठकर निकाला जुलूस

कोरबा 7 जुलाई। डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य तेल, दाल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस द्वारा दर्री, बालको, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा में ब्लाक स्तर पर आंदोलन किया गया। दर्री में जैलगांव चौक के पास मोटर सायकल की शव यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने लकड़ी जलाकर खाना पकाया और बैलगाड़ी में बैठकर जुलूस निकाला गया।

सभी ब्लाक के चौक-चौराहों व पेट्रोल पंप के पास आंदोलन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर के समक्ष प्रणाम करते हुए कहा बहुत हुआ मोदी जी अब बस करो। पेट्रोल पंप के पास वाहन चालकों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, खाद्य पदार्थ, खेती उर्वरकों के दाम रोज बढ़ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल से लोग कोरोना महामारी की मार झेल रहे है ऐसे में मजदूर निम्न वर्ग, मध्य वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा परेशान है। दर्री ब्लाक अध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि जब क्रुड आयल की कीमतों में 36 प्रतिशत की कमी आयी है, उसके बावजूद पेट्रोल में 31 प्रतिशत और डीजल में 55 प्रतिशत बढ़ोतरी समझ से परे है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए भाजपा नेताओं ने महंगाई को मुद्दा बनाकर देश भर में आंदोलन कराया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी ने कहा कि पिछले आठ माह में 25 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल में बढ़ाये गये है। एमआईसी सदस्य सुनील पटेल ने बताया कि सात वर्षो में घरेलू रसोई गैस के दाम दो गुनी हो गई है। मार्च 2014 को एलपीजी गैस के दाम 410 रूपये प्रति सिलेंडर थी और आज 880 रूपये सिलेंडर मिल रहे है। एल्डरमेन मनीराम साहू, एमआइसी सदस्य मस्तुल कंवर ने भी विचार व्यक्त किए। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रूपा तिर्की, एल्डरमैन आशीष अग्रवाल, एल्डरमैन पुराण दास महंत, एसके त्रिपाठी, मछुआ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमृता निषादए बनवारी आदित्य, सिकंदर मेमन, शशि साहू, विवेक श्रीवास, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती कंवर, महामंत्री तारकेश्वरी शर्मा, अमर दास, भुनेश्वर दुबेए शुभम दीवान, अभिषेक तम्बोली, सूरज साहू, समेत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं समस्त मोर्चा पदाधिकारी ने भी देश में बढ़ती मंहगाई का विरोध जताया।

Spread the word