March 25, 2026

सट्टापट्टी लिख रहे दो सटोरिए पकड़ाए

कोरबा 9 जुलाई। मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत मुड़ापार क्षेत्र में सट्टापट्टी लिख रहे दो सटोरियों को पकड़कर मानिकपुर पुलिस ने 4-क जुआ सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार मुड़ापार निषाद मोहल्ला निवासी रवि निषाद उम्र 40 पिता अंतराम निषाद तथा पुराना सोसायटी मोहल्ला मुड़ापार निवासी अलाउद्दीन अंसारी उम्र 45 पिता सलामत अंसारी सट्टापट्टी लिख रहे थे। मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने हमराह स्टाफ के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़कर उनसे क्रमशः410 रुपए और 400 रुपए तथा सट्टापट्टी जब्त कर लिया। दोनों पर कार्यवाही जारी है। चौकी प्रभारी के साथ इस कार्यवाही में आरक्षक जेपी यादव, अशोक पाटले, श्री टोप्पो शामिल थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word