March 18, 2026

भाजपा के पदचिन्हों में चलेगी कांग्रेस..लागू होगा ‘वन मैन वन पोस्ट’ फॉर्मूला

नई दिल्ली 13 जुलाई: बीजेपी हो या कांग्रेस सभी दलों में वरिष्ठ नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही हर नेता पार्टी या सरकार में अहम पद पाना चाहता है। कई नेताओं के पास दो-तीन पद रहते हैं, जिससे पार्टी में अंदरुनी कलह बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में अब धीरे-धीरे सभी दल ‘वन मैन वन पोस्ट’ का फॉर्मूला लागू कर रहे हैं। इसके तहत एक नेता एक ही पद पर रहेगा। कांग्रेस ने भाजपा वाली राह पकड़ ली हैं जिसके तहत वो भी ‘वन मैन वन पोस्ट’ को लागू करेगी।

ऐसी स्थिति में माना जा रहा हैं कि कांग्रेस पार्टी सबसे पहले लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को हटा  सकती है। क्योंकि उनके पास बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भी पद है। सूत्रों ने साफ किया कि  राहुल गांधी इस पद के दावेदारों की लिस्ट में नहीं ऐसी स्थिति में अधीर रंजन की जगह जी-23 के किसी नेता को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाया जा सकता है। इसी ग्रुप ने संगठनात्मक चुनाव समेत कई मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। साथ ही वो लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। अभी फिलहाल शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तम कुमार रेड्डी आदि के नाम पर विचार किया जा रहा है।

गौरतलब हैं कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार कांग्रेस के पास मोदी सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं। इस लिहाज से उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके तहत सबसे पहले लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने 14 जुलाई को पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। वर्चुअल होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word