March 25, 2026

सीसीटीवी कैमरा और लोहे का सामान सहित नाबालिग गिरफ्तार

कोरबा 14 जुलाई। सीसीटीवी कैमरा और लोहे का सामान चोरी करने वाला नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी संजीव अग्रवाल पिता बलराम अग्रवाल निवासी दर्री रोड अग्रसेन तिराहा कोरबा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि कोई अज्ञात चोर इसके घर अंदर घुस कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं लोहे का जाली चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तनलाल राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर मुखबिर लगाकर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बालक पटेल पारा में सीसीटीवी कैमरा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक नाबालिक बालक को पकड़ा। इससे पूछताछ करने पर शराब के नशे में चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी का सीसीटीवी एवं लोहे के सामान जब्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत निरुद्ध कर न्यायालय पेश किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word