September 21, 2024

छात्रों ने सड़क के दोनों ओर लगाए आम के पौधे

कोरबा 24 जुलाई। गांव के बच्चों ने आम के पौधे रोपित किए। अपने शिक्षकों के साथ उन्होंने गांव की सड़क के किनारे पौध रोपण किया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए उसमें कंटीली झाड़ियों का घेरा भी बनाया गया। बच्चों ने उनके बड़े होने तक देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर अपने गुरू के सम्मान स्वरूप यह पौधे लगाए गए हैं, जिसकी सुरक्षा अब उनका दायित्व है। यह पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होगा।

विकासखंड कोरबा के अधीनस्थ शासकीय माध्यमिक शाला सोनपुरी में की गई। विद्यालय में बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में शिक्षक एवं बच्चों के साथ बड़ी संख्या में उनके पालकों की भागीदारी भी दर्ज की जाती है। स्कूल में अनवरत रूप से मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक रहने की जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में सोनपुरी से गोर्राडुग्गू को जोड़ने वाली सड़क मार्ग के दोनों ओर शिक्षक कृष्ण कुमार चंद्रा के मार्गदर्शन में शाला के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आम के 30 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर कांटेदार झाड़ी लगाने और उसक साथ-साथ समुचित निगरानी करने करने का भी संकल्प लिया।

इस सत्र में शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय में भी आम के साथ अन्य पौधे रोपे गए हैं। पौधों को अपने गुरू के सम्मान स्वरूप एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगाया जा रहा है। बच्चों ने कहा कि लगातार प्रदूषण और वृक्ष कम होने से पर्यावरण एवं प्रकृति का नुकसान हो रहा है, जिसे इसी तरह अधिक से अधिक पौधरोपण कर बेहतर किया जा सकता है।

Spread the word