March 26, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश प्रभारी पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन, आबकारी मंत्री कवासी लखमा का फूंका पुतला

कोरबा 25 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाते हुए आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ टीपी नगर चौक में बारिश के बीच प्रदर्शन किया। मोर्चा ने आबकारी मंत्री का पुतला भी फूं का। उन्होंने आबकारी मंत्री से बयान वापस लेने की मांग की है।

आबकारी मंत्री लखमा ने डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी कहा था। इसके खिलाफ ही महिला मोर्चा आंदोलन कर रही है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी ने कहा कि मैं फूलन देवी का सम्मान करती हूं, लेकिन पहले वह एक डकैत थीं और बहुत से लोगों का मर्डर भी किया था। इसलिए प्रदेश प्रभारी को फूलन देवी कहना गलत है। इसकी मैं निंदा करती हूं। इसके लिए आबकारी मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, मीना शर्मा, रुकमणी नायर, रंजना पांडेय, रीना बरेठ, स्वाती कश्यप मौजूद रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word