February 26, 2026

काँग्रेस कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने जारी की कार्यकारिणी ..इन्हें मिली जगह

कोरबा 30 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के अनुमोदन पश्चात् कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर के द्वारा कोरबा ब्लॉक के कार्यकारिणी की सूची जारी किया गया।

कोरबा ब्लॉक वार्ड क्र. 01 से वार्ड 33 अंतर्गत 6 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री, 9 सचिव, 9 संयुक्त महामंत्री, 7 संयुक्त सचिव एवं 1 कोषाध्यक्ष का गठन किया है, वहीं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सांसद, विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन, पार्षद प्रत्याशी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी आमंत्रित सदस्य होंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word